sunlight news

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- बुजुर्गों व् दिव्यांगों ने किया मतदान

छत्तीसगढ़

रायपुर। प्रदेश की 72 सीटों के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान के दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। युवाओं को पछाड़ते हुए किसी ने व्हील चेयर तो किसी ने लाठी के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि दिव्यांग भी पोलिंग बूथ पर उत्साह के साथ नजर आए।

कोरबा जिले में एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला ननकी बाई ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद उनका मतदान करते हुए वीडियो चुनाव आयोग ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम जमरूवा में मतदान केंद्र क्रमांक-94 में 80 साल की एक बुजुर्ग महिला अलोपा बाई साहू व्हील चेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंची।
वहीं, रायुर के 85 साल के हिंछाराम निर्मलकर, जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं, अपने घर से लाठी के सहारे हर बार वोट डालने आते हैं, इस बार भी इन्होंने उत्साह के साथ वोट किया। साथ ही, कवर्धा के कोसमंदा मतदान केन्द्र में भी कई बुजुर्ग महिलाओं ने पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नए युवा मतदाताओं ने भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झामेंद्र ने बताया कि पहली बार अपने मताधिकार के प्रयोग करने पर वे बहुत उत्साहित हैं। बलौदा बाजार जिले के ग्राम सिमरा में बुजुर्ग महिला 108 वर्ष की श्यामा बाई ने मतदान किया। जशपुर विधानसभा के पंडरा घाट में मीना को सोमवार को बच्चा हुआ। मंगलवार को वे एक दिन के नवजात बच्चे के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
उल्लेखनीय है कि सुकमा में 12 नवम्बर को संपन्न हुए प्रथम चरण के चुनाव में 103 साल की बुजुर्ग सोनी बाई भी वोट डालने पहुंचीं थी। उनके बेटे उन्हें गोद में उठाकर गोरगुंडा के देवरपल्ली स्थित पोलिंग बूथ तक लेकर गए थे। जिसके बाद उन्होंने मतदान किया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *