narkel bagan accident

कोलकाता-कार हादसे में तीन की मौत, दो घायल

कोलकाता

कोलकाता। मंगलवार तड़के कोलकाता के इको पार्क के पास नार्केल बागान मोड़ पर हुए कार हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए।
घायलों की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि यह कार तेज गति से हवाई अड्डा की ओर जा रही थी। ईको पार्क के पास टर्निंग के समय मेट्रो के पिलर से टकरा कर पलट गई।

अस्पताल ने कार सवार नीतीश झंवर, कौशल झंवर और मयंक झंवर को मृत घोषित कर दिया। घायलों में मोहित जैन और सर्वजीत सिंह शामिल हैं। मोहित जैन गाड़ी चला रहे थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari