Advertisement

विरोध दर्ज कराने गए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई महिला कार्यकर्ता घायल

कोलकाता

खरदाह पुलिस स्टेशन में विरोध दर्ज कराने गई महिलाओं सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें भी आई हैं। बीजेपी ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है।

Advertisement

 

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने इस घटना के लिए सीधा-सीधा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया और कहा, ‘राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति खत्म हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई देखें जिसने उन महिलाओं के खिलाफ लाठीचार्ज किया जो अत्याचार, यातना के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए खारदाह पुलिस स्टेशन गई थीं। पुलिस तृणमूल कांग्रेस की कार्यकर्ता बन गई है, उन्हें केवल पार्टी का झंडा थामने की जरूरत है।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari