breaking news

नड्डा की सुरक्षा में तैनात आईपीएस अधिकारी का तबादला

बंगाल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले डायमंड हार्बर के एसपी भोला नाथ पांडे का पश्चिम बंगाल सरकार ने तबादला कर दिया है।

Advertisement

राज्य गृह विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि भोला नाथ पांडे को डायमंड हार्बर जिले से हटाकर पश्चिम बंगाल होमगार्ड के एसपी के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पद है, वहीं पुलिस डिस्ट्रिक्ट के एसपी अभिजीत बनर्जी को डायमंड हार्बर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

नई तबादला सूची के मुताबिक बारासात हावड़ा पुलिस कमिशनरेट डीसी, साउथ जोन राजनारायण मुखर्जी को बारासात पुलिस डिस्ट्रिक्ट का एसपी बनाया गया है। सुरिंदर सिंह को हावड़ा (ग्रामीण) का अतिरिक्त एसपी बनाया गया है। दक्षिण बंग के आईजी राजीव मिश्रा को एडीजी दक्षिण बंग नियुक्त किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari