भाजपा से बढ़ती सौरभ की नजदीकियों पर तृणमूल ने साधी चुप्पी

बंगाल
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती नजदीकियों पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देने में संयम बरतना शुरू कर दिया है।
गांगुली ने रविवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से राजभवन में मुलाकात की थी और आज दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक ही मंच पर देखे गए।
सौरभ गांगुली के भाजपा से बढ़ती नजदीकी के संबंध में पूछे जाने पर पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि कौन किसके मिल रहा है या किसी के किसी से मिलने से क्या संकेत जाता है, इस बारे में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। इसका राजनीति से कोई संबंध है या नहीं और जब तक इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, तब तक वह कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari