सनलाइट। देश मे 24 घंटे में कोरोना के 20,036 संक्रमित मिले है जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10286710 हो गई है। इस दौरान 256 लोगों की मौत भी हुई है और कुल मौत की संख्या 148994 हो गई है।
24 घंटे में 23,181 लोग कोरोना से ठीक हुए है और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 9883461 हो गई है। देश मे अब सक्रिय मामलों की संख्या 2,54,254 है।
