sunlight news

मनीष शुक्ला हत्याकांड में सीआईडी ने दाखिल की चार्जशीट

बंगाल
बैरकपुर के मनीष शुक्ला की हत्या मामले में जांच कर रही राज्य सीआईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है। हत्या के 87 दिनों बाद बैरकपुर अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है। शुक्रवार को दाखिल चार्जशीट में 10 लोगों को आरोपित किया गया है। इसके अलावा सीआईडी ने 12 लोगों को संदिग्ध के रूप में पहचाना है। इनमें तृणमूल नेता उत्तम दास और प्रशांत चौधरी शामिल हैं।
चार अक्टूबर को टीटागढ़ पुलिस स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या गोली मार कर कर दी गयी थी। अगले दिन ममता बनर्जी ने जांच सीआईडी ​​को सौंप दी थी। सीआईडी ने इस मामले में कई राज्यों की खाक छानी थी। 
अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुए हैं। इस दिन दायर आरोप पत्र में, सुबोध रॉय, मोहम्मद खुर्रम, नासिर अली, सुजीत रॉय, रोशन कुमार, पवन रॉय, मोहम्मद गुलाब, सोनू रॉय पर मनीष की हत्या का आरोप लगाया गया है। सीआईडी ने संदेह सूची में कई तृणमूल नेताओं को संदिग्ध बनाते हुए मनीष शुक्ला के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari