sunlight news

खड़गपुर में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

बंगाल

खड़गपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसकी पहचान 30 साल के अर्जुन सोनकर के तौर पर हुई है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पुरानी दुश्मनी में हत्या हुई है या इसके पीछे कोई राजनीतिक रंजिश है। तृणमूल ने कहा है कि अर्जुन उसके कार्यकर्ता थे। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम सोनकर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक शहर के मथुराकाटी इलाके में मौजूद बेबी रानी ग्राउंड के पास अर्जुन सोनकर को गोली मारी गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। 

अर्जुन जब मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे उसी समय उन्हें गोली मारी गई। खून से लथपथ हालत में वह जमीन पर गिर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर खड़कपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया है कि शाम 3:00 बजे के करीब उन्हें किसी का फोन आया था जिसके बाद वह घर से निकल गए थे। देर शाम पता चला कि दुर्घटना में अर्जुन की मौत हो गई है। अस्पताल जाने पर पता चला कि उन्हें गोली मारी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। वहां से एक गोली की खाल बरामद की गई है। 
Share from here