आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने देशभर के लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन दिए जाने की बात कही थी। लेकिन कुछ ही देर बाद अब ट्वीट कर सफाई दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने पहले चरण में सिर्फ देश के तीन करोड़ हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को फ्री वैक्सीन दिए जाने की बात कही है।
डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, “वैक्सीन के पहले चरण में फ्री वैक्सीन हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को दी जाएगी। ऐसे लोगों की संख्या करीब तीन करोड़ है। बाकी 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन कैसे लगेगी इस पर जुलाई तक फैसला होगा।”
इससे पहले डॉ हर्षवर्धन ने सवाल के जवाब में कहा था कि, ‘कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में फ्री होगी।’
