स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके पैतृक आवास पर पहुंचे कई नेता

कोलकाता
स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पर एक के बाद एक कई नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहां तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय पहुंचे थे जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने श्रद्धांजलि दी। साथ ही शशि पांजा, कैलाश विजयवर्गीय, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता पहुंचे और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भी यहां पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माला और पुष्प अर्पित किया, शीश नवाया और मंत्रोचार के साथ वंदन कर वापस लौटे। 
Share from here