वाम-कांग्रेस गठबंधन में शामिल फुर्फूरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दिकी ने कांग्रेस को लेकर अपने रूख में नरमी का संकेत दिया है। गठबंधन में शरीक होने के बावजूद कांग्रेस के पक्ष में प्रचार नहीं करने की घोषणा कर चुके सिद्दिकी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि दक्षिण बंगाल की छह सीटों पर समझौता हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक अब्बास सिद्दीकी ने कांग्रेस से 18 सीटें मांगी थी लेकिन केवल 6 सीटें दी गई हैं। दक्षिण बंगाल में हावड़ा के बादुरिया, उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम और बीरभूम के मुराराई सीट पर सहमति बनी है। अब्बास सिद्दीकी ने कांग्रेस से उत्तर बंगाल में और छह सीटों की मांग की है लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अब और अधिक सीटें देना संभव नहीं हो सकेगा।
