24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,291 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,13,85,339 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 118 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,58,725 हो गई हैं।
पिछले 24 घंटों में 17,445 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,10,07,352 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,19,262 हैं।
