देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,492 नए मामले दर्ज किए गए। देश में संक्रमण से 131 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,14,09,831 हो गई है और अब तक 1,58,856 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना के एक्टिव केस 2,23,432 हैं। वहीं 24 घंटे में 20191 लोग ठीक हुए है और कुल 1,10,27,543 लोग ठीक हो चुके हैं।
Share from here
