पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को प्रत्याशी बनाया था। जिसे लेकर टीएमसी बीजेपी पर हमलावर थी। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी आरोप लगाया था कि दासगुप्ता ने भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
वहीं, अब स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा चेयरमैन को भेजा है।
Share from here
