पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आज दूसरा चरण है और यह सबसे अहम मुकाबला होने जा रहा है। दूसरे चरण के तहत 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है, जिसमें राज्य की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम भी शामिल है।
इस सीट से सूबे की मुखिया और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी हुंकार भर रही हैं और कभी उनके सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी अब बीजेपी के टिकट पर ममता को चुनौती दे रहे हैं। नंदीग्राम के अलावा भी कई सीटें ऐसी हैं जहां कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
आज किस जिले की किस सीटों पर मतदान
जिले: पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दक्षिण 24 परगना
पूर्व मेदिनीपुर: 9 सीट
तमलुक, पांशकुड़ा पूर्व, पांशकुड़ा पश्चिम, मोयना, नंदकुमार, महिषादल, हल्दिया, नंदीग्राम, चंडीपुर
पश्चिम मेदिनीपुर : 9 सीट
खड़गपुर सदर, नारायणगढ़, सबंग, पिंगला, देबरा, दासपुर, घाटाल, चंद्रकोणा, केशपुर
बांकुड़ा: 8 सीट
तालडांगरा, बांकुड़ा, बरजोरा, ओंदा, विष्णुपुर, कतुलपुर, इंडास, सोनामुखी
दक्षिण 24 परगना: 4 सीट
गोसाबा, पाथरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर
2016 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो दूसरे चरण की इन 30 सीटों में से पिछली बार तृणमूल कांग्रेस ने 21 पर जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी महज एक सीट पर जीत पाई थी। लेफ्ट को 5 और कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिली थी।
Post Views: 461