सनलाइट, बीकानेर। रेडियो पर मन की बात सुनने के बाद केन्द्रिय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मन की बात सुनने से देश और सरकार के बारे में काफी जानकारियाँ मिलती है, मेरे हिसाब से इसे सभी को सुनना और समझना चाहिए। सनलाइट को संक्षिप्त साक्षात्कार में मेघवाल ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को प्रधानमंत्री द्वारा उचित सम्मान दिया गया है।
बीकानेर के पोलीटेक्नीकल कॉलेज परिसर में मन की बात सुनी गई। मन की बात मैं प्रधानमंत्री ने भारत को सन्तो की भूमि बताया। उन्होँने कहा कि सुभाष बाबू एक वीर सैनिक और कुशल संगठनकर्ता थे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर कोलकात्ता के मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक एवं पुर्व रेलवे सलाहकार समिति के पुर्व सदस्य मुकेश व्यास ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोकप्रिय होने के साथ ही कई अन्य मायनो में भी महत्वपूर्ण है। मुकेश ने कहा कि अर्जुन राम जी के साथ बैठ कर मन की बात सुनना मेरे लिए सम्मान की बात है। ज्योतिशचार्य डॉ राकेश व्यास, सनलाइट के प्रबंध संपादक मयंक व्यास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने केन्द्रिय मंत्री के साथ बैठ कर आकाशवाणी पर मन की बात सुनी।
