भाजपा हार रही है इसलिए अफवाहों का माइंडगेम कर रही है – यशवंत सिन्हा

कोलकाता
तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी के दूसरे स्थान से लड़ने की खबरों को अफवाह बताते हुए इसे भाजपा का माइंडगेम बताया था। 
शनिवार को कोलकाता में पत्रकारों से वार्ता करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जानती है कि वह हार रही है, इसलिए ममता बनर्जी के दूसरी जगह से चुनाव लड़ने की अफवाह भाजपा फैला रही है। 
उन्होंने कहा कि हम भाजपा के सभी प्रकार के माइंडगेम से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक दिन पहले असम में एक भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से ईवीएम मशीन बरामद होने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भाजपाा जानती है कि चुनाव हार रहेे हैं, इसलिए ईवीएम बदल रहे हैं। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ईवीएम का आदान-प्रदान न हो।
इससे पहले नंदीग्राम में चुनाव के दिन यशवंत सिन्हा चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिले थे और आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी कई क्षेत्रों में धांधली कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि सूत्रों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली है कि कल देर रात पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बैठक की और सभी चुनावी राज्यों पर समीक्षा की जिसमे उन्होंने यह पाया कि बंगाल के शुरुआती दो चरणों मे भाजपा बुरी तरह से हार रही है।
Share from here