भारत में एक दिन में कोरोना 1 लाख 61 हजार 736 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,36,89,453 पर पहुंच गया है। इस दौरान 879 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 1 लाख 71 हजार 58 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 97,168 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 12253697 हो गए हैं। अब 1264698 एक्टिव केस है।
