देश मे 24 घंटे में कोरोना के 3,11,170 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,46,84,077 पर पहुंच गया है। इस दौरान 4077 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 2,70,284 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 3,62,437 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 2,07,95,335 हो गए हैं। अब 36,18,458 एक्टिव केस है।
