कोलकाता- बारिश की वजह से गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

कोलकाता
storm in bengal
प्रतीकात्मक फोटो

कोलकाता। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी हवाओं की वजह से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य भर में रविवार रात से ही लगातार हो रही बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से राजधानी कोलकाता के तापमान में अचानक 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसकी वजह से एक बार फिर मौसम ठंडा हो चला है।

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय उप निदेशक संजीव बनर्जी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को राजधानी कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जो रविवार की तुलना में करीब 6 डिग्री कम है। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में भारी गिरावट

विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आसनसोल में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। बुगाती में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस पर है जबकि बालूरघाट में 17 डिग्री सेल्सियस, बांकुड़ा में 15.3 डिग्री सेल्सियस, बैरकपुर में 16.2 डिग्री सेल्सियस, बरहमपुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस, बर्दवान में 17.2 डिग्री सेल्सियस, कैनिंग में 17 डिग्री सेल्सियस, कोंटाई में 15 डिग्री सेल्सियस, कूचबिहार में 15.6 डिग्री सेल्सियस, दार्जिलिंग में 5.4 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।

इसी तरह से सैलानियों के लिए बेहद पसंदीदा जगहों में शामिल दीघा का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस पर है जबकि हल्दिया में 17.5 डिग्री सेल्सियस, जलपाईगुड़ी में 15.5 डिग्री सेल्सियस, कलाइकुंडा में 15.9 डिग्री सेल्सियस और कलिम्पोंग में 9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।

कोलकाता से सटे दमदम का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, कृष्णानगर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस, मालदा का 18.3 डिग्री सेल्सियस, मेदनीपुर का 15.6 डिग्री सेल्सियस, पन्नागढ़ का 15.2 डिग्री सेल्सियस, पुरुलिया का 14 डिग्री सेल्सियस, सिलीगुड़ी का 15.5 डिग्री सेल्सियस, बीरभूम के श्रीनिकेतन का 15 डिग्री सेल्सियस और हावड़ा के उलूबेरिया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।

संजीव बनर्जी ने बताया कि मंगलवार तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी हालांकि बुधवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *