breaking news

दिल्ली में ढाई हजार करोड़ की हेरोइन बरामद, चार लोग गिरफ्तार

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

देश की राजधानी दिल्ली में ड्रग्स के बड़े कारोबार का आज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 300 किलो से ज्यादा की हेरोइन बरामद कर इस रैकेट का खुलासा किया है। बाजार में इसकी कीमत 2500 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 

स्पेशल सेल ने छापेमारी की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं और एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ढाई हजार करोड़ की ड्रग्स के पीछे नार्को-टेररिज्म फैलाने की मंशा हो सकती है।

Share from here