sunlight news

राजस्थान: मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

राजस्थान

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट कूद गया और वह सुरक्षित है।

सेना के प्रवक्ता सोंबित घोष के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन बीकानेर के वायुसेना के नाल हवाई अड्डे से नियमित उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित है।

दुर्घटना के कारणों की जांच के लिये कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जा रही है।

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के अनुसार वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 बीकानेर से लगभग 12 किलोमीटर दूर शोभासर की ढाणी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

पुलिस दल घटनास्थल के लिये रवाना हो गया है। इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में मिग क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। करीब पांच दशक पुराने इन विमानों को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *