कोलकाता में बढ़ेगी गर्मी, हो सकती है छिटपुट बारिश

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सप्ताह की शुरुआत से ही कोलकाता और आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ती जा रही है हालांकि नमी में यह बढ़ोतरी कुछ और समय तक जारी रहेगी। दक्षिण बंगाल में बारिश कम होगी और तापमान में वृद्धि होगी। अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि अभी कुछ दिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।

 

कोलकाता में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे छिटपुट बारिश होगी कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की भी संभावना है।

 

आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

Share from here