Indian Railways के इस डिवाइस से 2 मिनट में बोगी होगी सैनेटाइज

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोरोना महामारी के दौर में यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए रेलवे ने एक कदम उठाया है वो है रेल को सैनिटाइज करने का। इसके लिए एक खास तरह का वायरलेस यूवी डिवाइस तैयार किया गया है जिससे महज ढ़ाई मिनट में पूरी बॉगी सैनेटाइज हो सकती है।

 

रेलवे का दावा है कि इस डिवाइस के प्रयोग से आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा। वैसे तो यूवी लाइट (UV Lite) का प्रयोग आम आदमी के लिए हानिकारक होता है। लेकिन यह तकनीक यूवी लाइट पर ही चलती है, इसलिए इसमें रोबोट का इस्तेमाल किया गया है।

 

जब तक रोबोट बोगी को डिसइन्फेक्ट करता है तब तक उस बोगी में कोई नहीं रहता है, जिससे कि मशीन से निकली हुई किसी भी तरह के हानिकारक किरणों के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

 

 फिलहाल रेलवे की ओर से दिल्ली-लखनऊ शताब्दी में प्रयोगिक तौर पर इसे शुरू किया गया है। जबकि कालका शताब्दी में जल्द ही इसकी शुरुआत की जानी है।

Share from here