pm modi

देश में कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

त्योहारों के मद्देनजर देश में कोरोना की स्थिति और वैक्‍सीनेशन अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

 

इस दौरान वैक्‍सीनेशन और कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर चर्चा की गई और महामारी पर काबू पाने के लिए आगे की रणनीति पर बात हुई।

 

इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्‍ला, स्वास्थ्य सचिव और सचिव जैव प्रौद्योगिकी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

 

देश में अभी तक 72 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।कोरोना के आज 34 हजार 973 नए मामले सामने आने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 3 करोड़ 31 लाख 74 हजार 954 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा घटकर 3 लाख 90 हजार 646 हो गया है।

Share from here