sunlight news

बंगाल- चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद 21.11 करोड़ का नगदी और सोने-चांदी के गहने जब्त

बंगाल

वरदान मार्केट में हुई छापेमारी के दौरान 5.16 करोड़ रुपये नगदी और करीब 13.62 करोड़ के गहने बरामद

कोलकाता। देशभर में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद आयकर विभाग ने विगत 15 दिनों में पश्चिम बंगाल में 21.11 करोड़ रुपए का नगदी और सोने चांदी का गहना जब्त किया है।

आयकर विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय प्रधान निदेशक जांच में आशीष वर्मा ने गुरुवार रात इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विगत 18 दिनों में ₹10 करोड़ नगदी जब्त किए गए जो पिछले लोकसभा चुनाव में इस समयावधि के दौरान जब्त किए गए नगदी की तुलना में दो करोड़ ज्यादा है।

2014 के चुनाव के दौरान 15 दिनों में 8 करोड रुपये बरामद किए गए थे। वर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए आयकर विभाग ने लगातार अभियान चला रखा है। जितने भी रुपये और गहने आदि जब्त किए गए हैं, उनमें से अधिकतर कोलकाता और सिलीगुड़ी में छापेमारी के दौरान बरामद हुए हैं।

गुरुवार दोपहर कोलकाता के वरदान मार्केट में हुई छापेमारी के दौरान 5.16 करोड़ रुपये नगदी और करीब 13.62 करोड़ के गहने बरामद होने के बारे में आशीष ने बताया कि विगत दो महीने से आयकर विभाग की टीम इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई थी। गुरुवार को पुख्ता सूचना मिलने के बाद इसे सफल किया गया है।

आयकर विभाग ने बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में करीब 200 अधिकारियों को तैनात किया है जो गैरकानूनी लेन-देन और चुनाव के दौरान काले धन के इस्तेमाल पर नजर रख रहे हैं।

वर्मा ने कहा कि आयकर विभाग ने सभी बैंकों को चिट्ठी लिख कर कहा है कि किसी भी अकाउंट में 10 लाख से अधिक का लेन-देन होता है तो तत्काल इसको सूचना दी जाए। 

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *