लखनऊ। उत्तर प्रदेश की इटावा (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद अशोक दोहरे दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अशोक दोहरे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर परिश्चमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। भाजप से सांसदी का टिकट कटने से अशोक दोहरे नाराज थे। भाजपा ने इटावा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया को प्रत्याशी बनाया है।
