दिल्ली से मुंबई 24 घंटे का सफर 12 घंटे में होगा, तैयार हो रहा है देश का सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

देश

दिल्ली से मुंबई की दूरी घटने वाली है। दावा है कि 24 घंटे का सफर 12 घंटे में किया जा सकेगा। मार्च 2023 में इसके बनने की संभावना है। 1380 km लंबे 8 लेन वाले एक्सप्रेस वे दिल्ली और मुंबई के बीच की 130km दूरी कम कर देगा।

 

मार्च 2023 तक ये बनकर तैयार होगा। आगे जरूरत पड़ने पर इसको 12 लेन का किया जाएगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भर सकेंगी, पर इंतज़ार मार्च 2023 तक करना पड़ेगा।

 

सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मुझे खुशी है कि वर्ल्ड का यह सबसे बड़ा ऐसा एक्सप्रेस हाईवे है और यह हमारे देश के लिए अभिमान का विषय है। दिल्ली से मुंबई हम 12 से 12:30 घंटे में पहुंच सकेंगे। हरियाणा के सोहना में गडकरी ने जमीन से भी जायज़ा लिया और फिर आसमान से भी।

 

गडकरी आज और कल अलग अलग तरीके से पूरे एक्सप्रेस वे के काम का मुआयना करेंगे. फिलहाल ये एक्सप्रेस वे 8 लेन का है जिसे आने वाले वक्त में 12 लेन तक करने की व्यवस्था है. ये देश के 6 राज्यों दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान,मध्यप्रदेश,गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगा. करीब  1 लाख करोड़ की लागत से दिल्ली मुबई एक्सप्रेस वे देश में सबसे लंबा होगा.

Share from here