Supreme Court

लखीमपुर खीरी हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आज होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर मामले पर कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया। इस मामले में कोर्ट ने आज (गुरुवार को) सुनवाई करेगा। प्रधान न्‍यायाधीश (CJI) एन वी रमना की बेंच यह सुनवाई करेगी। CJI के अलावा जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली भी बेंच में शामिल हैं। 

 

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। हजारों की संख्या में किसान यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय मंत्रियों का विरोध करने के लिए जमा हुए थे। किसानों ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार को हुई हिंसा को लेकर केस दर्ज कराया है।

Share from here