- पिछले 24 घंटे में 9,23,003 सेम्पल्स की हुई जांच
देश मे 24 घंटे में कोरोना के 15,981 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,40,53,573 पर पहुंच गया है। इस दौरान 166 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 4,51,980 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 17,861 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,33,99,961 हो गए हैं। अब 2,01,632 एक्टिव केस है।
Share from here
