दशमी की रात ईएम बाइपास पर कार पलट गई जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया है। रात करीब डेढ़ बजे चिंगरीघाटा से रूबि की तरफ जा रही एप कैब अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
इस घटना से बाईपास लेन पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे के वक्त कार में 1 महिला समेत 2 लोग सवार थे। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हादसा शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हुआ।
