जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज एक और व्यक्ति को आतंकवादियों ने हत्या कर दी। श्रीनगर के ईदगाह में रेहड़ी वाले को आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
हाल ही में आतंकियों ने बिहार के वीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार निवासी अरविंद कुमार को आतंकवादियों ने ईदगाह में एक पार्क के बाहर गोलियां मारीं।
उन्होंने बताया कि कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। कुमार की हत्या ऐसे दिन हुई है जबकि पुलिस ने यह दावा किया है कि उसने श्रीनगर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की पिछले हफ्ते हुई हत्या में शामिल तीन आतंकवादियों को 24 घंटे के अंतराल में मार गिराया।
