28 अक्टूबर को खरीददारी के मुहूर्त का महायोग बन रहा है। इस दिन गुरु पुष्य का योग सुबह 09:41 से प्रारंभ हो रहा है। इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी है।
रिसर्च सेंटर ऑफ एस्ट्रो मेडिकल के ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि जब भी गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है इसे गुरु-पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। ऐसा शुभ संयोग साल में एक से दो बार ही बनता है। गुरु पुष्य नक्षत्र में बही खाता, सोना-चांदी आदि खरीददारी करना शुभ माना जाता है।
डॉ व्यास ने कहा कि 28 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 10:57 से 11:43 तक रहेगा। लाभ का चौघड़िया – 11:20 से 12:45 तक रहेगा। शुभ का चौघड़िया 15:36 से 17:01 तक रहेेगा। अमृत का चौघड़िया 17:01 से 18:36 तक है। अमृत का चौघड़िया 12:45 से 14:11 तक भी है पर राहुकाल भी इसी समय पर है इसलिए इसमें खरीददारी नही करनी चाहिए।
गुरु पुष्य योग में चांदी, सोना, नये वाहन, बही-खातों की खरीदारी एवं गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुएं ज्यादा लाभ प्रदान करती है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी अधिक समय तक स्थायी और समृद्धि प्रदान करती है।
