IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा बने कप्तान, विराट कोहली को मिला आराम

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई की चयन समिति ने सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की है। चयनकर्ताओं ने टी20 टीम की बागडोर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को सौंपी है।  वहीं टी-20 की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली को आराम दिया गया है।

 

भारतीय टी20 टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल , अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।

Share from here