पीएम मोदी आज सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आज गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है और करतारपुर कॉरिडोर भी खोल गया है तो हो सकता है इससे सम्बंधित कुछ बोल सकते हैं। हालांकि सम्बोधन किस बारे में होगा इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नही है।
आज पीएम मोदी सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करने यूपी के महोबा जाएंगे। फिर शाम को वो झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में सम्मिलित होंगे। इससे पहले वो सुबह 9 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। पीएमओ की तरफ से जानकारी दी गई है।