India vs New Zealand : भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। विराट की अनुपस्थिति में अजिंक्या रहाणे टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

 

इस मैच में श्रेयस अय्यर टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ और खिलाड़ियों की मौजूदगी में दिग्गज सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को डेब्यू कैप थमाई है। 

 

भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव

 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउदी, अयाज पटेल, काइल जैमिसन, विलियम सोमरविले.

 

Share from here