न रुकेंगे, न बैठेंगे – बारिश भी नही रोक सकी चुनाव प्रचार

कोलकाता निगम चुनाव
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। जैसे जैसे कोलकाता नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्ड में जनसम्पर्क तेज कर दिया है। जवाद चक्रवात के ख़ौफ़ और दिनभर चली बारिश के बीच विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार किया।

 

रविवार का दिन होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही थे जिसका प्रत्याशियों ने भरपूर लाभ उठाते हुए अपने अपने वार्डो में लोगों के साथ संपर्क किया।

 

वार्ड 41 से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिन्हा ने घर घर जाकर निवासियों से मुलाकात की तो

वहीं वार्ड 22 में मीनादेवी पुरोहित ने भी सुबह से ही जनसम्पर्क जारी रखा।

42 नम्बर वार्ड में भाजपा प्रार्थी सुनीता झंवर ने रविवार को भी स्थानीय लोगों से मुलाकात जारी रखी

तो वार्ड 23 में विजय ओझा भी प्रचार में आगे रहे।

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शक्तिप्रताप सिंह, 

कांग्रेस प्रत्याशी संतोष पाठक और

 

भाजपा प्रार्थी कुशल पाण्डे ने भी वार्ड 45 में जमकर प्रचार किया।

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार महेश शर्मा वार्ड 42 में तो सांवरमल अग्रवाल वार्ड 23 में दिनभर अपने प्रचार में व्यस्त रहे।

सुबह से जारी बारिश में वार्ड 25 में भाजपा के प्रत्याशी सुनील हर्ष भी लोगों तक पहुँच कर जनसम्पर्क जारी रखा।

Share from here