वार्ड 22 के तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी स्वयंप्रकाश पुरोहित के समर्थन में पदयात्रा

कोलकाता निगम चुनाव
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। वार्ड 22 तृणमूल कांग्रेस के प्रार्थी स्वयंप्रकाश पुरोहित के समर्थन में वार्ड के विभिन्न अंचलो में पदयात्रा का आयोजन किया गया। उत्तर कोलकाता तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शांतिरंजन कुंडू के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में जनसमूह को संबोधित करते हुए विशिष्ठ समाजसेविका श्रेया पांडे ने स्वयंप्रकाश पुरोहित को वोट देने की अपील करते हुए ममता बनर्जी के सपनो का बड़ाबाजार बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया।


 

पदयात्रा के आरंभ में खाटूधाम से बिशेष रूप से आये महंत मोहनदास ने स्वयंप्रकाश पुरोहित को विजयी होने का आशीर्वाद दिया। इस पदयात्रा मे प्रो.रेखा नारीवाल, श्यामसुन्दर व्यास, दीपू शर्मा, सुरेंद्र मूंधड़ा, राजेन्द्र पांडेय, महेंद्र पुरोहित, गज्जू चांडक, मानव जायसवाल, अनिल जैन, नारायणदास व्यास, अनिल पोद्दार, किशन बिस्सा, मुन्ना सिंह, दिलीप शर्मा आदि अनेक वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया। अनेको स्थानों पर पुष्पबर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया गया।

 

अंत में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए स्वयंप्रकाश पुरोहित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्नतम कोलकाता बनाने में सहयोग के लिए समर्थन मांगा।

Share from here