थम गया चुनावी प्रचार का महासमर

कोलकाता निगम चुनाव
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। कोलकाता नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही महानगर में शुरू हुआ प्रचार का दौर शाम पांच बजे थम गया। 19 दिसंबर को होने वाले कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित था।

 

चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद शुरू हुआ प्रचार के महासमर में प्रत्येक पार्टी के उम्मीदवार ने अपना पूरा दम लगा कर प्रचार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की भरपूर कोशिश की।

 

यदि वृहत्तर बड़ाबाजार की बात की जाय तो भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, सांसद द्वय दिलीप घोष और अर्जुन सिंह, सायन्तनु बसु के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तक ने प्रचार किया।

 

वहीं तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए विधायक, मंत्रियों तथा प्रदेश स्तरीय नेताओं ने पदयात्रा तथा जनसभाओं के द्वारा जनसमर्थन मांगा जिसमें वृहस्पतिवार को अभिषेक बनर्जी का मेगा रोड़ शो भी रहा।

 

इसी प्रकार कांग्रेस, वाममोर्चा सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी इस चुनावी प्रचार के महासमर में अपने अपने स्तर पर जनसम्पर्क करते हुए जनता से वोट देने की अपील की।

Share from here