Arjun ram meghwal

जनता ने मन बना रखा है, बीकानेर में भाजपा को ही देगी पूर्ण आशीर्वाद : अर्जुन मेघवाल

राजस्थान

केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री व बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में जोधपुर के बाद सबसे अधिक बीकानेर का दौरा बार-बार कर रहे हैं, लेकिन मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि बीकानेर की सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में ही जाएगी।

उन्होंने कहा कि गहलोत भले ही बीकानेर का दौरा बार-बार करें लेकिन जनता ने मन बना रखा है वह भाजपा को ही पूर्ण आशीर्वाद देगी। एक सवाल के जवाब मेें अर्जुन मेघवाल ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह देश का मान-सम्मान बढ़ाया है उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। उसी के साथ-साथ मैं भी बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में जनता, किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों, मजदूरों के बीच मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों की लिस्ट की एक पूरी बुकलेट, डॉक्यूमेंट के साथ बीकानेर में हूं। इसलिए निश्चित रुप से कह सकता हूं कि जनता मुझे तीसरी बार आशीर्वाद देगी।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *