breaking news

निगम चुनाव – डिवीजन बैंच के फैसले के बाद पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा ने लिया पुलिस की तैयारियों का जायजा

कोलकाता निगम चुनाव
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

केंद्रीय बलों की तैनाती वाली बीजेपी की याचिका खारिज करने के साथ ही कोर्ट ने कहा कि किसी भी अशांति या हिंसा की स्थिति में प्रशासन की जवाबदेही होगी। इस निर्देश के बाद ही पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा पुलिस की तैयारियों का जायजा लेते दिखे।

 

कोलकाता नगर पालिका के 144 वार्डों में 19 दिसंबर को चुनाव होंगे। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ने खुद नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया।

 

वे कोलकाता के हर डीसी कार्यालय में गए। पुलिस आयुक्त ने पुलिस प्रशासन की तत्परता और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कैसे संपन्न होगा, इसका निरीक्षण किया।

Share from here