बीकानेर – फायरिंग मामले में आज बंद का आह्वान, कोटगेट में प्रदर्शनकारियों में पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बीकानेर में कल एक युवक पर हुए हमले के विरोध में आज बीकानेर बंद का कई संगठनों ने आह्वान किया जिसके चलते सुबह बड़ी संख्या में लोग कोटगेट पहुंचे और बाजारों को बंद करवाना शुरू कर दिया।

 

सोमवार को युवक पर हुए हमले के विरोध में बंद कराने वालो की बंद के विरोध वाले गुट से झड़प हो गई जिसके बाद दोनो तरफ से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

 

कोटगेट पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद कोर्टगेट पर कुछ महिलाओं ने अपना विरोध जारी रखा।

Share from here