breaking news

जैश-ए-मुहम्मद ने की आरएसएस मुख्यालय की रेकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

महाराष्ट्र
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्यालय की जैश-ए-मुहम्मद के कुछ आतंकियों ने रेकी की है और यहां की तस्वीरें भी ली गई हैं। इसके बाद नागपुर मुख्यालय और रेशमबाग स्थित हेडगेवार भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

संघ मुख्यालय वो जगह है, जहां सरसंघचालक मोहन भागवत रहते हैं, इसके साथ ही कई संघ के पदाधिकारी भी यहीं रहते हैं। यही एक कारण माना जा रहा है कि जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों ने यहां की रेकी की है।

 

नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले नागपुर में जैश-ए-मुहम्मद के कुछ लोग आए थे और कई महत्वपूर्ण ठिकानों की उन्होंने रेकी की है, जिसके बाद इन ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share from here