पश्चिम बंगाल – कोरोना मामलों में तेज उछाल, 24 घंटे में 24,287 मामले

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
  • 24 घंटे में 71,664 सैम्पल्स की हुई जांच

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 24,287 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कोलकाता में 8712, हावड़ा में 1742 और उत्तर 24 परगना में 5053 संक्रमित मिलें है। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,55,046 हो गई है। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 19,901 हो गई है।

 

पिछले 24 घंटे में 8213 लोग ठीक हुए है जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16,57,034 हो गई है। राज्य में एक्टिव मामले 78,111 है।

Share from here