Advertisement

राजपथ पर राफेल से जगुआर तक की गर्जना…75 विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज फॉर्मेशन

देश

भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर राष्‍ट्रपति का पीएम मोदी ने स्‍वागत किया, 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू हो गई है।

Advertisement

 

इस मौके पर भारतीय वायु सेना ने देश में अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए ‘भविष्य के लिए भारतीय वायु सेना के परिवर्तन’ विषय को प्रदर्शित करती झांकी निकाली। इसमें मिग-21, Gnat, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH), अश्लेषा रडार और राफेल विमान के स्केल-डाउन मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।

 

इससे पहले राजपथ पर परेड की शुरुआत में हॉर्स कैवेलरी 61 की पहली टुकड़ी सबसे आगे रही। यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है। इसके बाद परेड में सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई और एपीसी पुखराज की टुकड़ी ने भी भाग लिया। परेड के दौरान सलामी मंच के सामने से स्वदेश में विकसित तोप प्रणाली 75/24 पैक होवित्जर एमके-I को भी निकाला गया।

 

परेड में फ्लाई पास्ट करते एयरफोर्स के 75 विमान

राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत समेत विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं।

 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा भवानी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल टीम ने गणतंत्र दिवस परेड में हैरतअंगेज करतब दिखाए।

 

उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की झलक दिखी. इसके अलावा राज्य की झांकी को इस बार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ थीम पर बनाया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari