राष्ट्रीय पुष्करणा यूथ सामाजिक संस्थान द्वारा पुष्करणा सावा 2022 के लिए समाज सेवी शंकर पुरोहित एवं दिलीप जोशी द्वारा शादियों में गाए जाने वाले विवाह गीतों की संकलन की पुस्तिका सुर संकल्प मंगलगीत की पुस्तिका का विमोचन राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला द्वारा किया गया।
राजदरबार, पंचनिवास जोशीवाड़ा स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा बताया गया कि सुर संकल्प पुस्तिका राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप जोशी के पुत्र स्मृति शेष राजतिलक जोशी तथा स्मृति शेष शारदा देवी पुरोहित पत्नी शंकर पुरोहित को समर्पित है।
समाजसेवी शंकर पुरोहित, भूरसिंह जोशी, मोहन लाल जोशी, हरिकिशन जोशी, अनिल व्यास, राम रतन पुरोहित, अरविन्द बोड़ा, शिव जोशी, राहुल जोशी, भारती जोशी और जेपी पुरोहित ने स्वागत किया।
डॉ कल्ला ने पुष्करणा सावे पर सुर संकल्प, पुस्तिका को आज की पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक बताया और संस्थान के प्रयासों की सराहना की। कोलकाता से दीपक हर्ष ने यह जानकारी दी।