sunlight news

बीकानेर में प्रथम बार हुआ बोनमैरो ट्रांस्प्लान्ट

राजस्थान

बीकानेर। बीकानेर स्थित पी.बी.एम. चिकित्सालय स्थित आचार्य तुलसी क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भामाशाह आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के विभिन्न लोगों के सहयोग से बनाये गये बोनमैरो ट्रांस्प्लान्ट यूनिट में सोमवार को प्रथम बोनमैरो ट्रांसप्लान्ट शुरू हुआ।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी.अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि मरीज रामसिंह उम्र 56 वर्ष मल्टीप्ल माईलोमा नाम कैन्सर रोग से लगभग पिछले एक वर्ष से पीडि़त था जिसके कारण मरीज के हड्डियों में दर्द था। मरीज को 28 अप्रेल को भर्ती किया गया व स्टैम सैल कलेक्शन 30 अप्रेल, (मंगलवार) को सुबह 7.30 बजे शुरू किया गया जिसमें लगभग 6 घण्टे का समय लगा। रात को मरीज को उच्च स्तर पर कीमोथैरेपी लगायी गयी तथा एकत्रित स्टैमसैल को आज सुबह पुन: प्रत्यारोपित किया गया।

बीकानेर में बोनमैरो ट्रांस्प्लान्टेशन सुविधा शुरू होने से मरीजों को अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस तरह के ट्रास्प्लांन्टेशन से मरीज लम्बे समय तक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि डॉ. राहूल भार्गव जो कि बोनमैरो ट्रांस्प्लान्टेशन विशेषज्ञ है के निर्देशन में आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैन्सर चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान के डॉ. एम.आर. बरडिय़ा, डॉ. एच.एस. कुमार, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र कुमार बेनीवाल, डॉ. शंकर जाखड़, डॉ. पंकज टांटिया, राजकुमार यादव शंकर रावल एवं कुलदीप, नर्सिंग कर्मियों तथा उनकी टीम के सहयोग बीकानेर में प्रथम बोनमैरो ट्रांस्प्लान्टेशन शुरू हुआ।

आने वाले समय में इस ट्रांस्प्लान्टेशन से विभिन्न प्रकार के कैन्सर मरीजों को बीकानेर में बहुत लाभ मिलने वाला है। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के लूनकरण छाजेड़, जेठमल बोथरा, मूलचन्द डागा के अलावा कैन्सर विभाग के अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। साथ ही यह भी अवगत करवाया गया कि बोनमैरो ट्रांस्प्लान्ट में प्रतिष्ठान सभी तरह के सहयोग हेतु तत्पर है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *