Cyclone Fani: भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर उड़ानों का परिचालन रद्द

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

चक्रवाती तूफान फानी दस्तक देने जा रहा है जिसके कारण भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। इसको लेकर मौसम विभाग, एनडीआरएफ समेत सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट में हैं। इसके अलावा नौसेना और सेना को भी तैयार रखा गया है।

यह चक्रवाती तूफान शुक्रवार को सबसे पहले ओडिशा के तट से टकराएगा. इसके चलते ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट को आधी रात और पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट को ३ मई की रात साढ़े नौ बजे से ४ मई की शाम ६ बजे तक बंद कर दिया गया है।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट 24 घंटे तक बंद रहेगा, जबकि कोलकाता एयरपोर्ट शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के क्लियरेंस के बाद भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट से विभानों का उड़ान भरना शुरू होगा। इस बाबत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एडवाइजरी जारी की है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *