कुशीनगर में शादी की एक रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत हो गई। हादसा कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला गांव में हुआ।
हादसे में 10 से ज्यादा महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। खबरों के मुताबिक, महिलाएं और लड़कियां शादी के कार्यक्रम में हल्दी की रस्म के लिए वहां पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ का दबाव ज्यादा होने से कुएं का स्लैब टूट गया।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और पीएम फंड से मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान किया गया है।
