तृणमूल के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का निधन

कोलकाता

तृणमूल के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Share from here